PUSU Election Result 2025: पीयू छात्र संघ चुनाव में महिला उम्मीदवारों का दबदबा, पहली महिला अध्यक्ष बनी मैथिली मृणालिनी, जानिए किस पद पर किसने फहराया झंडा
PUSU Election Result 2025: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का परिणाम देर रात घोषित हो गया। आइए जानते किस पद किस उम्मीदवार का दबदबा रहा।

PUSU Election Result 2025: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। छत्र संघ चुनाव के इतिहास में पहली बार एक महिला उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर कब्जा की है। इस बार छात्र संघ चुनाव में महिलाओं का दबदबा दिखा। 5 में से 3 पदों पर अब महिलाओं का कब्जा है। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उम्मीवार मैथिली मृणालिनी ने कब्जा किया है। सेंट्रल पैनल के 5 पदों के लिए 29 मार्च को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक वोटिंग हुई। वहीं शाम 5 बजे से शुरु हुई मतगणना आधी रात तक चली। आधी रात में मतगणना पूरी हुई और जीते हुए उम्मीदवारों की घोषणा की गई। आइए जानते ही कि पीयू में किस पद पर किसने झंडा फहराया है।
महिलाओं का दबदबा
पहले बात करते हैं अध्यक्ष पद की तो पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव 2025 में इतिहास रचते हुए विद्यार्थी परिषद (ABVP) की उम्मीदवार मैथिली मृणालिनी ने अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 3524 वोट प्राप्त कर 603 वोटों की बढ़त से यह चुनाव जीता। दूसरे स्थान पर NSUI के मनोरंजन राजा रहे। मनोरंजन को 2921 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर RJD की उम्मीदवार प्रियंका कुमारी रही जिनको 1047 वोट मिले। चौथे स्थान पर रवि कुमार रहे 168 वोट मिले पांचवे स्थान पर विश्वजीत कुमार(AISA) को 164 वोट मिले।
पहली महिला अध्यक्ष बनने का गौरव
मैथिली मृणालिनी इस जीत के साथ पटना यूनिवर्सिटी की पहली महिला अध्यक्ष बन गई हैं, जिन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। यह जीत न केवल मैथिली मृणालिनी के लिए बल्कि यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में महिला सशक्तिकरण के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। आधी रात को पीयू में मैथिली की जीत के साथ जमकर नारे लगे। अपनी जीत के बाद मैथिली मृणालिनी ने छात्रों के विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र संघ के माध्यम से वो यूनिवर्सिटी के विकास और छात्रों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
निर्दलीय प्रत्याशी ने सबक पीछे छोड़ा
उपाध्यक्ष की बात करें तो उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी का कब्जा रहा। फाइनल राउंड की गिनती के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज कुमार(निर्दलीय) 220 मतों से चुनाव जीते। धीरज कुमार(निर्दलीय) को 1789 वोट मिले। वहीं दूसरे नम्बर पर प्रकाश कुमार(NSUI) रहे। उनको 1569 मत मिले। तीसरे स्थान पर ईर्तिका शाहीन(AISA)-160 वोट, दानिश वसीम (जन सुराज) को 468 वोट, शमी साहिल (AIDSO) को 71 वोट, नीतीश कुमार(राजद) को 582 वोट, शगुन श्रीजल(ABVP) को 1441 वोट, और शशि रंजन(निर्दलीय) को 1439 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर महिला उम्मीदवार का कब्जा
कोषाध्यक्ष पद पर महिला का कब्जा रहा। फाइनल राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कोषाध्यक्ष पद के लिए सौम्य श्रीवास्तव(NSUI) 901 मतों से चुनाव जीती। NSUI उम्मीदवार सौम्य श्रीवास्तव को 2707 मत मिले वहीं ABVP के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे। ओमजय(एबीवीपी) को 1806 मत मिले। तीसरे स्थान पर अभय कुमार(राजद) को 568 वोट मिले। ब्रजेश(जनसूराज) को 1528 वोट मिले। मासूम(निर्दलीय) को 567 वोट मिले। रविरंजन(AISF)को 577 वोट मिले। ऋषि कुमार(आइसा) को 348 वोट मिले।
महासचिव पद पर पर जीती महिला उम्मीदवार
वहीं जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी महिला उम्मीदवार ने कब्जा किया। फाइनल राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जनरल सेक्रेटरी पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज 2375 मतों से चुनाव जीती सलोनी राज(निर्दलीय) को 4274 मत मिले। दूसरे नम्बर पर अंकित राज(ABVP) रहे जिनको 1899 मत मिले। तीसरे स्थान पर रियाजुल रहमान(AIDSO) को 139 वोट मिले। चौथे स्थान पर रितंभरा राय(जनसूराज) को 753 वोट मिले। पांचवे स्थान पर नीतीश कुमार RJD को 449 वोट मिले। छठे स्थान पर प्रिंस राज(AISF) को 275 वोट मिले। सातवें स्थान पर मुस्कान (NSUI) को 566 वोट मिले।
सचिव के पद पर NSUI के उम्मीदवार का कब्जा
ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर NSUI के उम्मीदवार ने कब्जा किया। फाइनल राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर NSUI से रोहन कुमार 182 वोट से चुनाव जीते। रोहन (NSUI) को 2273 मत मिले। जबकि दूसरे नम्बर पर अनु कुमारी(जनसुराज) को 2091 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर अकरम खान(आइसा) को 438 वोट मिले। किसलय(AISF) को 225 वोट मिले। नीतीश कुमार(आइसा) को 634 वोट मिले। रितिक राज को 1896 वोट मिले। इस प्रकार सेंट्रल पैनल के 5 पदों में से 3 पदों पर महिलाओं तो 2 पदों पर पुरुषों का कब्जा रहा।