Bihar Politics: नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार...बेटा को बना दें मुख्यमंत्री, चुनाव से पहले राबड़ी देवी के बयान से मचा बवाल

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने आज सीएम नीतीश पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश से अब बिहार नहीं संभल रहा है, जानिए राबड़ी ने इसके बदले नीतीश को तंज भरे शब्दों में क्या सलाह दी है?

Rabri Devi
Rabri Devi attack on cm Nitish - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आगाज आज से हो गया है। सत्र के पहले दिन आज अनुपूरक बजट पेश हुआ। वहीं पहले दिन के कार्यवाही खत्म होने के बाद विधान परिषद् की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया। राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश को नसीहत दे दी कि वो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें। उनका बेटा युवा है। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है।   

निशांत को सीएम बनाएं नीतीश 

राबड़ी देवी ने कहा कि, बिहार में अपराध बढ़ा होगा है। पूरे बिहार में अपराधिक घटनाएं घट रही है। बिहार का लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री हैं, गृह मंत्री भी हैं उनसे अब बिहार नहीं संभल रहा है। राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश को नसीहत देते हुए कहा कि सीएम नीतीश अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें...उनका बेटा युवा है...युवा को मुख्यमंत्री बना दें। 

वोटर लिस्ट से काटा जा रहा नाम 

वहीं इस दौरान राबड़ी देवी ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर भी नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। राबड़ी देवी ने कहा कि, वोटर लिस्ट से मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है। बिहार से करीब 3 करोड़ लोग बाहर जाते हैं कमाने  के लिए उनका नाम काटा जा रहा है यह गलत हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को समझना चाहिए। 

चुनाव आयोग से की बड़ी मांग 

राबड़ी देवी ने कहा कि, भारत सरकार और चुनाव आयोग से हम मांग करेंगे कि वो इसको बंद करें नहीं तो जहां जहां लोग हैं वहां से उनको बुलाए। जानबुझ कर वोटर्स का नाम काटा जा रहा है। बिहार में गलत हो रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम है, कई लोग बाहर गए हैं कमाने के लिए और ऐसे में चुनाव आयोग वोटर लिस्ट पुनरीक्षण करा रहा है। बता दें कि सदन के पहले दिन SIR को लेकर सदन में भारी बवाल देखने को मिला। 

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट