Rahul Gandhi In Bihar: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। नए साल में राहुल गांधी दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारी शुरु हो गई है। राहुल गांधी 5 फरवरी को बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी अनुसार राहुल गांधी जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेंगे। इसकी जानकारी बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि, नेता विपक्ष राहुल गांधी 5 फरवरी को कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में श्री जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेंगे। राहुल गांधी जनवरी पिछले महीने 18 जनवरी को बिहार आए थे। राहुल गांधी तब संविधान को लेकर आयोजित हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिए थे। वहीं अब एक बार फिर राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। उनके बिहार दौरे को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। मालूम हो कि 5 फरवरी को ही दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव होना है और कुछ ही महीनों में बिहार विधानसभा चुनाव भी होना है।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज है ऐसे में राहुल गांधी के आगमन को अहम माना जा रहा है।