Bihar News: पटना में जुए के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस छापेमारी में 17 गिरफ्तार, संचालित हो रहा था काला कारोबार

Bihar News: राजधानी पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दीघा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है.

पटना पुलिस
17 गिरफ्तार - फोटो : reporter

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 17 जुआरी को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित पॉलसन रोड का है। जहां एक सुनसान स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद एएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की गई।

17 जुआरी गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी लॉ एंड ऑर्डर दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि दीघा थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में मौके से 17 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान 35 हजार रुपये नकद, ताश के पत्ते, कई बाइक और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस का सख्त एक्शन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों में निगरानी और सख्त कर दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

पटना से अनिल की रिपोर्ट