LATEST NEWS

RAIL STAFF SUICIDE - ड्यूटी जाने के लिए निकले रेलकर्मी ने लॉज के कमरे में लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी

RAIL STAFF SUICIDE - मानसिक रूप से परेशान रेलकर्मी ने लॉज के कमरे में फांसी लगा ली। बताया गया कि दो दिन पहले वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था।जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि एक साल पहली ही उसकी शादी हुई थी।

RAIL STAFF SUICIDE - ड्यूटी जाने के लिए निकले रेलकर्मी ने लॉज के कमरे में लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी

BADH - बाढ़ अनुमंडल में स्टेशन रोड के नजदीक रेस्ट हाउस में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नीरज (35) मोकामा के मोलदियार टोला का रहने वाला था। उसकी 1 साल पहले ही शादी हुई थी। वह दानापुर में रेलवे में काम करता था। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान था।

मृतक के भाई टुनटुन कुमार ने बताया कि वह दानापुर में रेलवे में कार्यरत था। 2 दिन पहले वह ड्यूटी से घर आने के लिए निकला था। शनिवार से मृतक का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। बाढ़ थाना की पुलिस ने फोन पर घटना की जानकारी दी।

होटल संचालक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को मोकामा के एक व्यक्ति ने होटल में रूम किराए पर लिया था। 11:00 तक कमरा खाली करने का उनका समय था। जिसके बाद लगभग 11:15 में रूम खुलवाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था और दिया गया फोन नंबर बंद आ रहा था। जिसके बाद पुलिस को दरवाजा बंद रहने की सूचना दी गई। होटल के कर्मचारियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जानकारी नहीं मिलने पर जब वेंटीलेशन से झांक कर देखा तो युवक को पंखे से लटका देखा। पुलिस की उपस्थिति में डेड बॉडी को नीचे उतारा गया।

बाढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर रविरंजन सिंह ने बताया कि होटल संचालक के द्वारा कॉल कर दरवाजा बंद रहने की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा। जिसके बाद परिवार को इसकी जानकारी दी गई और मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट।

Editor's Picks