राज्यसभा चुनाव: 'मिशन 41' के लिए तेजस्वी का मास्टरस्ट्रोक! आधी रात को आई एक कॉल और बदल गया पूरा खेल?

आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह की जीत के लिए तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। 41 विधायकों के जादुई आंकड़े को छूने के लिए तेजस्वी ने AIMIM अध्यक्ष अख्तरूल ईमान से फोन पर बात की है और कल दोनों के बीच अहम मुलाकात होने वाली है।

राज्यसभा चुनाव: 'मिशन 41' के लिए तेजस्वी का मास्टरस्ट्रोक! आ

Patna - : बिहार में राज्यसभा चुनाव की जंग दिलचस्प मोड़ पर पहुँच गई है। आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास पर महागठबंधन के विधायकों के साथ मैराथन बैठक की। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु जीत के लिए आवश्यक 41 विधायकों के वोट जुटाने की रणनीति रही। तेजस्वी ने दावा किया है कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है, लेकिन सुरक्षित जीत के लिए छोटे दलों का साथ भी बेहद अहम माना जा रहा है।अख्तरूल ईमान से संपर्क: फोन पर हुई तेजस्वी की बात

बैठक के दौरान उस वक्त सस्पेंस बढ़ गया जब आईपी गुप्ता ने तेजस्वी यादव की बात एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान से फोन पर करवाई। हालांकि फोन पर अधिक विस्तार से चर्चा नहीं हुई, लेकिन तेजस्वी ने उनसे मिलने की इच्छा जताई। जवाब में अख्तरूल ईमान ने आज शाम इफ्तार का हवाला देते हुए कल यानी 11 मार्च को दोपहर में तेजस्वी यादव से मिलने का समय तय किया है।

एआईएमआईएम का समर्थन है 'मिशन 41' की कुंजी

एडी सिंह की जीत के लिए आरजेडी को हर हाल में 41 विधायकों का प्रथम वरीयता का वोट चाहिए। ऐसे में एआईएमआईएम का समर्थन महागठबंधन के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आईपी गुप्ता इस गठबंधन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को एकजुट रहने का निर्देश देते हुए भरोसा जताया है कि एडी सिंह भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।

रिपोर्ट - देबांशु प्रभात