Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर सदन में राजद विधायक ने कसा तंज, भड़के सीएम नीतीश के मंत्री, आपको क्या...फिर जो हुआ...
Bihar Cabinet Expansion: बिहार विधानसभा में आज कैबिनेट विस्तार को लेकर राजद विधायक ने सवाल किया। जिसके बाद नीतीश के मंत्री भड़क गए। इस दौरान दोनों में तीखी बहस हुई।
Bihar Cabinet Expansion: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। 11वें दिन सदन में भारी बवाल देखने को मिला। वहीं सदन में बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर भी सवाल उठा। राजद विधायक ने नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर तंज कसा जिसके बाद सीएम नीतीश के मंत्री भड़क गए। दोनों में तीखी बहस देखने को मिला। इस दौरान दोनों ओर से सवाल जवाब हुआ। बता दें कि नवंबर में नई सरकार की गठन होने के बाद अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है।
कैबिनेट विस्तार को लेकर बवाल
वहीं सदन की कार्यवाही के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और जवाब मांगा। इस दौरान सरकार की ओर से मंत्री अशोक चौधरी ने जवाब दिया। अशोक चौधरी ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार हुआ या नहीं उससे आपको क्या है। जिस पर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई।
राजद विधायक और मंत्री भिड़े
बहस बढ़ते ही विपक्षी सदस्य अपनी सीटों से खड़े होकर नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन में कुछ देर के लिए शोर-शराबे का माहौल बन गया। कैबिनेट विस्तार को लेकर उठे इस मुद्दे ने विधानसभा की कार्यवाही को गर्मा दिया और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तनातनी साफ दिखाई दी। नीतीश कैबिनेट में फिलहाल 25 मंत्री हैं। चूकि नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं ऐसे में अब कैबिनेट में 11 मंत्रियों की जगह खाली है। 11 मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जानी है।