Bihar Politics: राजद के प्रदेश अध्यक्ष की होगी छुट्टी! मंगनी लाल मंडल को लेकर तेजस्वी यादव लेंगे बड़ा फैसला, जानिए अब किसे मिलेगी जिम्मेदारी
Bihar Politics:
Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल में हाल ही में संगठनात्मक फेरबदल किए गए हैं। जिससे सियासी सरगर्मी तेज है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। लालू यादव ने उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे अब पार्टी को आगे बढ़ाने और बड़े फैसले लेने की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव के कंधों पर आ गई है।

तेजस्वी अब लेंगे बड़ा फैसला
बीते दिन तेजस्वी यादव कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और इसे संगठन में नई ऊर्जा के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि इस बड़े कार्यक्रम में एक अहम चेहरा मौजूद नहीं था, वह थे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे थे कि आखिर मंगली लाल मंडल हैं कहा। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

क्यों तेजस्वी के स्वागत कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे प्रदेश अध्यक्ष
दरअसल, मंगनी लाल मंडल इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच राजद के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले संजय यादव उनसे मुलाकात करने दिल्ली भी पहुंचे थे। संजय यादव और मंगनी लाल मंडल के मुलाकात की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में मंगनी लाल मंडल बेहद कमजोर दिख रहे हैं।

बदले जाएंगे प्रदेश?
प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति और उनकी खराब सेहत को लेकर अब सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या आने वाले समय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव कर सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है और न ही यह तय है कि अगर बदलाव होता है तो नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। फिलहाल, तेजस्वी यादव को मिली नई जिम्मेदारी और संगठन में संभावित बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट