Bihar Politics: पटना में RLJP की बड़ी बैठक, चंदन सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष, पशुपति पारस ने किया ऐलान

Bihar Politics: पटना में RLJP की बड़ी बैठक, चंदन सिंह बने प्

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों सियासी सरगर्मी हाई है। राजनीतिक गतिविधियां तेज है। इसी बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की बड़ी बैठक हुई है। बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। पशुपति पारस ने चंदन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई अहम बैठक इसका निर्णय लिया गया। 


बता दें कि, इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व सांसद चंदन सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसकी जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दी। उन्होंने कहा कि चंदन सिंह के परिवार से उनका संबंध वर्ष 2004 से है और उसी विश्वास के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पशुपति पारस ने उम्मीद जताई कि चंदन सिंह के नेतृत्व में पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर भी पशुपति पारस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सब बीजेपी का खेल है और नीतीश कुमार के साथ जो कुछ भी हुआ, वह ठीक नहीं हुआ। बैठक के दौरान संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की गई।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट