Road Accident In Patna: पटना में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टेम्पू की टक्कर में 5 की मौत, मचा कोहराम

Road Accident In Patna: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुबह सुबह भीषम सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

सड़क हादसा
सड़क हादसे में 5 की मौत - फोटो : social media

Road Accident In Patna:  राजधानी पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहटा में ट्रक और टेम्पो की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई है। हादसा रविवार के अहले सुबह की बताई जा रही है। घटना में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। भीषण सड़क हादसे से इलाके मे सनसनी फैल गया है। 

सड़क हादसे में 5 की मौत 

मिली जानकारी अनुसार पूरा मामला बिहटा के लेखनटोला का है। जहां रविवार के तड़के सुबह करीब चार बजे ट्रक और टेम्पो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में टेम्पो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

जांच में जुटी पुलिस

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।