Road Accident In Bihar: पटना मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों में भिड़ंत, मचा कोहराम
Road Accident In Bihar: पटना-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तीन वाहनों की भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

Road Accident In Bihar: बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में करजान के पास फोरलेन सड़क पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5-8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुई। जिससे एक और तीसरा वाहन भी क्षतिग्रस्त हुई। दुर्घटना होने का प्रमुख कारण सड़क पर रखे निर्माण सामग्री को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
पटना मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा
दुर्घटना अथमलगोला थाना क्षेत्र के फोरलेन पर उस समय हुई। जब दो वाहन आपस में टकरा गए। एक स्कॉर्पियो वाहन पर बिहार सरकार प्रशासन लिखा हुआ था। जिसमें आगे फ्रंट पर BPRO असरगंज मुंगेर का बोर्ड भी लगा हुआ था। इस वाहन पर BPRO खुद सवार थे या नहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। जबकि दूसरा वाहन बाढ़ के राणा बीघा निवासी एक परिवार का था। परिवार अपने वाहन में सवार होकर पटना की ओर जा रहा था।
8 लोग गंभीर रुप से घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के लिए वहां रखे गए मटेरियल ने सड़क को संकीर्ण कर दिया था। जिससे एकतरफा यातायात की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और अन्य व्यक्ति शामिल हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को तत्काल बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
निजी कार्यक्रम के लिए आ रहे थे पटना
अनुमंडलीय अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, पांच में से तीन घायलों की स्थिति गंभीर थी जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायलों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि राणा बीघा का परिवार अपने किसी निजी कार्य के लिए पटना जा रहा था। सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट