Road Accident In Patna: सुबह सुबह पटना के जेपी गंगा पथ पर भीषण सड़क हादसा, मौत से इलाके में मचा हड़कंप
Road Accident In Patna: पटना के जेपी गंगा पथ पर सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना के इलाके में हड़कंप मच गया। दो लोग सड़क हादसे का शिकार हुए है अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मारी है।
सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा - फोटो : reporter
Road Accident In Patna: बिहार में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पटना में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। सड़क दुर्घटना में एक की मौत की जानकारी मिल रही है, वहीं एक घायल है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एक्ठ्ठा हो गया। जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह जेपी गंगा पथ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा सुबह के समय हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। हादसे में दो लोग हताहत हुए हैं। एक मौत और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।