Bihar roadways - बिहार में एनएच के 875 किमी सड़क निर्माण के लिए मिली 33,464 करोड़ की मंजूरी, गंडक पर दो और कमला नदी पर होगा पुल का निर्माण

Bihar roadways - बिहार में एनएच की सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 33 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत की है। जिनमें तीन बड़े पुल शामिल हैं.

Bihar roadways - बिहार में एनएच के 875 किमी सड़क निर्माण के

Patna - राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि राज्य के कुल 875 कि०मी० राष्ट्रीय उच्च पथों के विकास हेतु 52 परियोजनाओं का कार्यान्वयन कुल 33,464 करोड़ की लागत पर किए जाने की सहमति सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार ऐसा हुआ है कि केन्द्र सरकार द्वारा एक वित्तीय वर्ष में इतनी बड़ी राशि के परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गई है।

गंडक नदी पर दो बड़े पुल एवं कमला नदी पर एक बड़े पुल का होना है निर्माण

पथ निर्माण मंत्री नवीन ने बताया कि उक्त स्वीकृत परियोजनाओं में गंडक नदी पर बगहा एवं पतजीरवा में दो बड़े पुल एवं कमला नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण होना है। इन पुलों के निर्माण होने से आम नागरिकों को आवागमन में सहुलियत होगी और इसका व्यापक स्तर पर पड़ेगा।

उक्त राशि से कुल 380 किमी लम्बाई का 4 लेन में चौड़ीकरण किया जायेगा

नितिन नवीन ने कहा कि स्वीकृत कुल लम्बाई 875 कि०मी० में से 380 किमी लम्बाई की राष्ट्रीय उच्च पर्योर्थों का 4 लेन में विकास किया जाना है जिसमें राम जानकी मार्ग का मशरख-चकिया-शिवहर-सीतामढ़ी-भि‌ठ्ठामोड (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227ए एवं 227), बरियारपुर से जमुई होते हुए देवघर के पास बिहार सीमा (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 333), अरवल-जहानाबाद-बिहारशरीफ (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33) एवं बेतिया से बगहा (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 727) आदि प्रमुख हैं। 

इसके अतिरिक्त सीतामढ़ी-चिराँत (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 122ए), समस्तीपुर-दरभंगा (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 322), हरिहरगंज औरंगाबाद नौबतपुर पथांश (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 139) तथा बरबीघा जमुई-बांका ढाका मोड़ (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 333ए) का पेभ्ड सोल्डर के साथ 2 लेन चैड़ीकरण का कार्य किया जायेगा। इस स्वीकृत कार्य योजना में 18 आर०ओ०बी० का निर्माण भी शामिल किया गया है।

नवीन ने बताया कि दिनांक 07.05.2025 को नितिन गडकरी मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ सम्पन्न बैठक में समर्पित योजनाओं की सूची में शामिल लगभग सभी योजनाओं को कार्य योजना 2025-26 में शामिल कर लिया गया है। इस हेतु उन्होंने नितिन गडकरी, मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है तथा बताया कि डबल इंजन की सरकार के कारण बिहार तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है।