Bihar News: देवघर में बड़ी तबाही की साजिश नाकाम! पाकिस्तानी जासूसों ने बिहार के लड़के को बनाया मोहरा, बाबा धाम को उड़ाने का मिला था टास्क

Bihar News: गाजियाबाद में पकड़े गए संदिग्ध जासूसों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क भारत के संवेदनशील स्थानों को निशाना बना रहा था, जिसमें झारखंड के प्रसिद्ध देवघर मंदिर की रेकी भी शा

देवघर
देवघर को उड़ाने की साजिश नाकाम - फोटो : social media

Bihar News: पाकिस्तानी जासूसों ने देवघर को उड़ाने की साजिश रची थी। जिसका खुलासा खुफिया एजेंसियों ने किया है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। जानकारी अनुसार विश्व प्रसिद्ध देवघर का बाबा वैद्यनाथ मंदिर पाकिस्तानी जासूसों के निशाने पर था और इस नापाक काम के लिए बिहार के नौशाद को एक बड़ा टास्क दिया गया था। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, नौशाद सीधे सीमा पार बैठे आकाओं के संपर्क में था और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कर रहा था। घटना के मास्टरमाइंड ने आरोपियों को मंदिर का वीडियो और जीपीएस लोकेशन जुटाने का टास्क दिया गया था।

पाकिस्तानी आका के निर्देश पर कर रहा था काम 

पूछताछ के दौरान पता चला कि बिहार का नौशाद अली इस नेटवर्क का अहम हैंडलर था, जो पाकिस्तान में बैठे अपने आका सरफराज के निर्देश पर काम कर रहा था। वह अपने साथियों के जरिए देश के संवेदनशील स्थानों के फोटो, वीडियो और लोकेशन जुटाकर विशेष ऐप के माध्यम से पाकिस्तान भेजता था। जांच एजेंसियों के अनुसार, नौशाद को दिल्ली कैंट इलाके में घुसकर वहां की गतिविधियों की रेकी करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। इसके अलावा उसने एक बड़े उद्योगपति के घर की रेकी करने की बात भी कबूल की है।

सोशल मीडिया से जुड़ा नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान संचालित गैंग से जुड़े थे। उन्हें एक खास ऐप डाउनलोड कराकर ट्रेनिंग दी गई थी, जिसका संचालन पाकिस्तानी हैंडलर करता था। इसी नेटवर्क के जरिए नौशाद की पहचान ‘मीरा’ नामक महिला से हुई, जो पहले से ही इस गिरोह से जुड़ी थी।

तीन लोग चला रहे थे पूरा नेटवर्क

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि सुहेल मलिक, नौशाद अली और समीर मिलकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संवेदनशील स्थानों की जानकारी जुटाते थे। जांच में मीरा का संबंध अवैध हथियारों की तस्करी से भी सामने आया है। वर्ष 2025 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया था, जिसके फोन से 100 से अधिक लोकेशन के वीडियो और फोटो बरामद हुए थे।

हवाला नेटवर्क पर भी शिकंजा

जासूसी नेटवर्क का खुलासा होने के बाद अब पुलिस हवाला कनेक्शन तोड़ने की तैयारी में जुट गई है। खुफिया एजेंसियों की मदद से फाइनेंशियल ट्रेल की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से हवाला के जरिए पंजाब रूट से पैसे भेजे जाते थे। पुलिस अब उन खातों और मनी ट्रांसफर सेंटरों की पहचान कर रही है, जिनके माध्यम से रकम भेजी जाती थी। जल्द ही इस नेटवर्क पर भी बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।