Bihar News: बिहार की इन महिलाओं को एक महीने के अंदर मिलेगा 10-10 हजार रुपए, सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश के सामने भरे मंच से किया ऐलान
Bihar News: बिहार की ऐसी महिलाएं जिन्हे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपए नहीं मिले हैं, उनके लिए राहत की खबर सामने आ रही है। इन महिलाओं को एक महीने के अंदर 10-10 हजार रुपए मिल जाएंगे। दरअसल, बिहार की नीतीश सरकार सभी महिलाओं को रोजगार करने के लिए 10-10 हजार रुपए दे रही है। वहीं महिलाएं जब 10 हजार रुपए से नए रोजगार की शुरुआत करेंगे तो उसे आगे बढ़ाने के लिए उन्हें 2 लाख तक सहायता राशि दी जाएगी। इसी बीच खबर सामने आई थी कि अब महिलाओं को 10 हजार रुपए नहीं दिए जाएंगे बल्कि जिन्होंने 10 हजार रुपए लेकर रोजगार शुरु कर लिया है उनकी समीक्षा कर उन्हें 2 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। जिसके बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर था और इसे चुनाव के बाद वादे से पलट जाना बता रहा था।
सम्राट का ऐलान
इसी बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। सम्राट चौधरी ने समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा में सीएम नीतीश के सामने ऐलान करते हुए कहा कि जिन जिन महिलाओं को 10 हजार रुपए नहीं मिले हैं उनको 1 महीने के अंदर 10-10 हजार रुपए नीतीश सरकार देगी। बता दें कि, प्रदेश में करीब 18 लाख महिलाएं हैं जिन्हें रोजगार करने के लिए 10 हजार रुपए नहीं मिले हैं। ऐसे में सम्राट चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा है कि उन्हें एक महीना के अंदर पैसा मिल जाएगा। जिसके बाद वो रोजगार शुरु कर सकेंगी और उस रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए भी उन्हें 2लाख तक की मदद की जाएगी।