Bihar Politics: शपथ लेने लोक भवन पहुंचे सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव, बिहार को मिला नया मुख्यमंत्री

Bihar Politics: बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए लोक भवन पहुंच गए हैं।

सम्राट
सम्राट चौधरी पहुंचे लोक सभा - फोटो : News4nation

Bihar Politics: बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए लोक भवन पहुंच गए हैं। साथ ही विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी लोकभवन पहुंच गए हैं। दोनों नेता आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पहले सम्राट चौधरी ने बुधवार को  राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। दरअसल, बिहार को अपना 24वां मुख्यमंत्री मिल चुका है। आज पहली बार बीजेपी कोटे से कोई मुख्यमंत्री बनेगा। करीब 2 दशक तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के बाद आखिरकार नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री पद से विदाई हो गई है। आज पटना के लोकभवन स्थित जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। 

जदयू से 2 डिप्टी सीएम 

सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है। शपथ लेते ही सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद संभव हुआ है।

सीएम नीतीश ने सौंपा इस्तीफा 

मंगलवार को दिनभर चले घटनाक्रम में सुबह 11 बजे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आखिरी कैबिनेट बैठक हुई। दोपहर 3:20 बजे उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इसके तुरंत बाद 3:34 बजे सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। शाम 5:15 बजे उन्हें NDA विधायक दल का नेता चुना गया और 5:47 बजे उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

नीतीश से सीखा सरकार चलाना

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें काम करने का मौका दिया है और वे करीब 30 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर वे भाजपा से जुड़े और 2015 से लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार जी ने जो बिहार का विकास किया है, उसे हम आगे बढ़ाएंगे। मैंने उनके साथ रहकर सरकार चलाना सीखा है और उनके समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने की दिशा में काम करेंगे।