सम्राट चौधरी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस का तबादला, राज्यपाल और गृह विभाग के नए सचिव नियुक्त

Bihar IAS Transfer
Bihar IAS Transfer- फोटो : news4nation

Bihar IAS Transfer :  बिहार सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने शुक्रवार को कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं की अधिसूचना जारी की। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।



1992 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं गोपाल मीणा को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है. डॉ. बी. राजेंद्र को निगरानी विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कुंदन कुमार को गृह विभाग में सचिव बनाया गया है, जबकि संजय कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग से मुक्त कर दिया गया है। सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निलेश रामचंद्र देवरे को बिहार राज्य आवास बोर्ड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं इनायत खान को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

अधिसूचना के अनुसार अरविंद कुमार वर्मा को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि राजीव कुमार श्रीवास्तव को वित्त विभाग में अपर सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक रणनीति और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।