Bihar News: सम्राट चौधरी का बिहार पुलिस के लिए बड़ा फरमान, 15 तारीक तक सभी पुलिसकर्मियों को करना होगा ये काम, जानिए पूरी खबर
Bihar News: बिहार पुलिस के लिए सम्राट चौधरी ने सख्त फरमान जारी किया है। गृह विभाग ने सभी पुलिसकर्मियों को 15 तारीख तक का समय दिया है। इस दिन तक आदेश का पालन करना होगा नहीं तो कार्रवाई भी हो सकती है।
Bihar News: बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी एक के बाद एक सख्त फैसले ले रहे हैं। राज्य में क्राइम कंट्रोल करने के लिए लगातार पुलिस प्रयासरत है। इसी बीच गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के सभी पुलिसकर्मियों को बड़ा आदेश दिया है। जानकारी अनुसार गृह विभाग ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अपनी चल एवं अचल संपत्ति तथा दायित्वों का विवरण समर्पित करने का निर्देश जारी किया है।
सम्राट चौधरी का सख्त आदेश
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर को आधार मानते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 फरवरी तक संपत्ति का ब्योरा देना होगा। इस संबंध में गृह विभाग के संयुक्त सचिव नवीन चन्द्र ने डीजीपी, सभी डीजी, बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव, जेल आईजी, विशेष सुरक्षा दल के समादेष्टा, रेल एडीजी, अभियोजन निदेशालय और सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक को पत्र भेजा है।
15 फरवरी का अल्टीमेटम
पत्र में कहा गया है कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय सेवा के सभी पदाधिकारियों और राज्य सरकार के अधीन सभी उपक्रमों के अधिकारियों व कर्मियों की चल-अचल संपत्ति का विवरण 31 मार्च 2026 तक सार्वजनिक किया जाना है। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक नहीं करते हैं तो फिर उन पर कार्रवाई भी हो सकती है।
ब्योरा ना देने पर होगी कार्रवाई
गृह विभाग ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरवरी माह के वेतन निकासी के समय यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कर्मियों की संपत्ति विवरणी प्राप्त हो चुकी है और उसे गृह विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सकती है।