Bihar News : नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर मंत्री संतोष सुमन ने जताई ख़ुशी, कहा उनके नेतृत्व में मजबूत होगी भाजपा
Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है. कहा की उनके नेतृत्व में भाजपा मजबूत होगी.....पढ़िए आगे
PATNA : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
डॉ. संतोष कुमार सुमन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, सशक्त नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ गहरा जुड़ाव उन्हें इस दायित्व के लिए पूरी तरह योग्य बनाता है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी।
हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि नितिन नवीन के नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के साथ-साथ विकास, सामाजिक समरसता और सुशासन के प्रयास और प्रभावी होंगे।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से श्री नितिन नवीन को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई है।