भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के स्कूलों के समय में बदलाव, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Bihar News : पटना के भीषण गर्मी में स्कूल जाने वाले बच्चों को लिए एक बड़ी राहत की खबर है. जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक के साथ 8वीं तक की कक्षाओं के समय में परिवर्तन किया है.

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के स्कूलों के समय में बदलाव, जि

Patna : बिहार में पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है. खास कर दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके के जिलों मे लगातार तापमान में बढ़ोतरी से हीट वेव और लू के स्थिति बन चुकी है. राज्य के 11 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया जा रहे हैं तो अधिकतम 43.3 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है. 

राजधानी पटना में भी सोमवार को 40 डिग्री तापमान दर्ज किए गए और 2.02 डिग्री सामान्य से ऊपर रहे. अब इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्देश निर्णय लिया है और स्कूली बच्चों को टाइमिंग में बदलाव कर दिया है.


पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक की कक्षाओं का समय परिवर्तन किया गया है. पहली से पांचवीं, प्री-प्राइमरी एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दोपहर 11.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी दोपहर 11.30 बजे तक करना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं वर्ग 8 तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर दोपहर 12.30 के बाद प्रतिबंध लगा दिया गया है.


बुधवार 22 अप्रैल से शनिवार 25 अप्रैल तक लागू रहेगा आदेश

हालांकि, इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए कोई पाबंदी फिलहाल नहीं है. यह आदेश कल बुधवार 22 अप्रैल से शनिवार 25 अप्रैल तक लागू रहेगा. अभी दोपहर के समय ज्यादा गर्मी पड़ रही है और तापमान बढ़ रहे हैं. भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.


बता दें कि राजधानी पटना में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.मौसमविभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं. इससे हीटवेव की आशंका जताई जा रही है.