ब्राइट करियर सेमिनरी हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा
छात्रों ने पर्यावरण संतुलन को दर्शाते हुए इकोसिस्टम' और कार्डबोर्ड की सहायता से DIY कार्डबोर्ड माइक्रोस्कोप जैसे सुंदर और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। कम्युनिटी एंगेजमेंट एंड स्टूडेंट इनोवेशन की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।
Bihar News : ब्राइट करियर सेमिनरी हाई स्कूल सदीसोपुर में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करना तथा बच्चों में वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से मुलाकात कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र (पीतांबर) और माला पहनाकर किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का एक अन्य मुख्य आकर्षण विज्ञान प्रदर्शनी थी, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया।
छात्रों ने पर्यावरण संतुलन को दर्शाते हुए इकोसिस्टम' और कार्डबोर्ड की सहायता से DIY कार्डबोर्ड माइक्रोस्कोप जैसे सुंदर और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। कम्युनिटी एंगेजमेंट एंड स्टूडेंट इनोवेशन की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और नवाचार की भावना का विकास होता है, जिसकी अभिभावकों ने भी खूब सराहना की। इस दौरान डायरेक्टर मासूम आलम , प्रिंसिपल नाहीद प्रवीण समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
सुमित की रिपोर्ट