Bihar News: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन से मिलेंगे खरीफ फसलों के बीज, विजय सिन्हा का ऐलान
Bihar News: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। किसानों को प्रदेश में इस दिन तक खरीफ फसल मिल जाएंगे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इसका ऐलान किय़ा है...

Bihar News: शारदीय (खरीफ) फसलों की बुआई को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को 20 जून तक हर हाल में प्रमाणित और उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करा दिए जाएं।
किसानों को होगा फायदा
उन्होंने बताया कि इस खरीफ सीजन में संकर धान बीज वितरण का लक्ष्य 30,000 क्विंटल, हाई यील्डिंग धान प्रभेद का लक्ष्य 30,069 क्विंटल, संकर मक्का के लिए 9,500 क्विंटल और अरहर के लिए 9,740 क्विंटल निर्धारित किया गया है। समय पर बीज उपलब्ध होने से किसानों को लाभदायक खेती का अवसर मिलेगा।
बीज वितरण की रखी जाएगी निगरानी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बीज वितरण की प्रगति की जिलेवार सघन निगरानी की जाए। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा जिलेवार लक्ष्य तय किए जा चुके हैं और बीजों की आपूर्ति समयबद्ध ढंग से की जा रही है।
वैज्ञानिक तरीकों से खेती
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभाग द्वारा वितरित उन्नत व प्रमाणित बीजों का अधिकाधिक उपयोग करें और वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर उत्पादन में वृद्धि करें। यह पहल ‘विकसित बिहार-समृद्ध किसान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और ठोस कदम है।