Bihar News : गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का हुआ आयोजन, जीतनराम मांझी सहित मंत्री और विधायकों ने किया शिरकत
Bihar News : गया जी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया गया. जिसमें कई मत्री और विधायकों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.....पढ़िए आगे

PATNA : गयाजी स्थित धर्मसभा भवन में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया गया। 5 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलाओं और श्रद्धालुओं ने एक साथ कुमकुम से श्री ललिता सहस्त्रनाम का एक करोड़ बार पाठ कर अर्चन किया। बिहार के विकास,देश के प्रगति,विश्व शांति और लोक कल्याण के ध्येय से आयोजित महायज्ञ में तीन करोड़ बार अर्चन होगा।
मंत्री विधायक हुए शामिल
महायज्ञ में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भारत सरकार के MSME विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी,संत वेंकटेश प्रपन्नाचार्य,पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन,बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री डा. प्रेम कुमार,पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजय पासवान,त्रिपुरा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरिंदम लोध,आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक उपेंद्र त्यागी,झारखंड के भाजपा विधायक राज सिन्हा,बिहार विधान परिषद के सदस्य जीवन कुमार,पटना की महापौर सीता साहू,जद(यू) नेता राजू बर्नवाल,अनिल स्वामी,हरिप्रपन्न पप्पू,अनंतधीश अमन,पुष्पा माँझी,बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिशिर कुमार,प्रकाश रंजन शाही,सोनू मिश्रा,लव कुमार सिंह,रजनीकांत शुक्ला,अनिकेत झा,सौरभ भारती पासवान सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
रोहित कुमार सिंह ने किया महायज्ञ का संचालन
भारत सरकार के MSME विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम माँझी ने कहा की बिहार के प्रगति हेतु आज माँ ललिता से प्रार्थना करता हूँ। माँझी ने कहा की मेरा स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी से आग्रह है की बिहार के सभी 9 प्रमंडल में माता ललिता का महायज्ञ आयोजित हो। माँझी ने कहा की गयाजी की पवित्र धरती पर आपरेशन सिंदूर के बाद सिंदूर महायज्ञ ने देश की ताकत को बढ़ाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की देश भर में सनातन का डंका बज रहा है। मुंडा ने कहा की महायज्ञ में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व देखकर मुझे आत्मीय संतुष्टि हुई है। बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री डा. प्रेम कुमार ने कहा की अधिक से अधिक संख्या में सबको महायज्ञ में भाग लेना है।
लोगों ने कहा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक उपेंद्र भाई त्यागी ने कहा की पूरा बिहार स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी और युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह के साथ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजय पासवान ने कहा की माता ललिता के महायज्ञ को दक्षिण में बहुत मान्यता है,उत्तर भारत में और बिहार में खासकर यह दूसरी बार आयोजित हुआ है इससे लोगों में बहुत उत्साह है। सांसद नीरज शेखर ने कहा की यह महायज्ञ पूरे देश में आयोजित हुआ। इस बार गयाजी में हुआ है। इससे मगध की जनता बहुत प्रसन्न है। शेखर ने कहा की माता ललिता का अनुष्ठान देश के प्रत्येक गांव में सिंदूर महायज्ञ के रूप में होना चाहिए। त्रिपुरा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरिंदम लोध ने कहा की कुमकुम का हमारे संस्कृति में बहुत महत्व है,माँ ललिता से बिहार की प्रगति हेतु प्रार्थना करता हूँ। बिहार विधान परिषद के सदस्य जीवन कुमार ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है। झारखंड के विधायक राज सिंहा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर ने विश्व को संदेश दिया और अब बिहार में सिंदूर से महायज्ञ हो रहा है मतलब साफ है हमारी ताकत बढ़ रही है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बिहार माता सीता का नईहर है यहाँ सनातन का झंडा हमेसा ऊँचा रहेगा। सिंह ने कहा की बिहार के प्रत्येक गाँव और हर नौजवान सनातन शर्म से जोड़ना है। संत वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने कहा की राज्य के प्रगति के लिए हम सब माँ ललिता का आशीर्वाद लेकर काम करते रहेंगे। अनिल स्वामी एवँ हरिप्रपन्न पप्पू ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।