Bihar Teacher News: सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, अब हर 10 पंचायत में तैनात होंगे इतने AEDO, होगी बंपर बहाली
Bihar Teacher News:
Bihar Teacher News: बिहार विधानमंडल का बजट जारी है। बजट सत्र के 11वें दिन शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा ऐलान किया। शिक्षा मंत्री ने सदन में जानकारी दी कि विभाग जल्द ही बड़े पैमाने पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी(AEDO) की बहाली करने जा रही है। सुनील कुमार ने घोषणा की है कि हर 10 पंचायतों पर एक सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की बहाली की जाएगी। इसके लिए कुल 935 नए पदों का सृजन किया गया है।
शिक्षा मंत्री का ऐलान
उन्होंने बताया कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है, जिससे चयन प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके। शिक्षा मंत्री विधानसभा में सदस्य गायत्री देवी के तारांकित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की निगरानी को मजबूत करना और स्कूलों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना है।