Bihar Poltics - सूरजभान सिंह ने पशुपति पारस और लोजपा से अपने संबंधों को किया खत्म, पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
Bihar Poltics - पशुपति पारस की लोजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी को बनाने में अहम भूमिका निभानेवाले सूरजभान ने आखिरकार पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।

Patna - राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पदों एवं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा देने का ऐलान किया।
सूरजभान सिंह ने पार्टी छोड़ते हुए एवं पार्टी से त्यागपत्र देते हुए कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो गया था राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा कोई भी निर्णय सामूहिक रूप से नहीं लिया जाता था। सूरजभान सिंह ने कहा कि जिस पार्टी को मैंने अपने जीवन काल में अपने दिवंगत नेता स्वर्ग रामविलास पासवान जी के साथ जुड़कर दो दशकों से पार्टी एवं संगठन को खड़ा करने का काम किया।
जब से मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की उस समय से आज तक रामविलास पासवान जी के पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहा मेरे विरोध के बावजूद भी पार्टी को तोड़ा गया फिर भी मैं पार्टी के साथ पूरी ईमानदारी से बना रहा।
पशुपति पारस की पार्टी पर लगाया आरोप
सूरजभान सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के हजारों लाखों कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सूरजभान सिंह के कोई भी पद मायने नहीं रखता रामविलास पासवान जी को विरासत की बचाने के लिए मैं कोई भी कुर्बानी दे सकता हूं। आज बड़े दुखी मन से व्यथित होकर अपने श्रद्धेय नेता रामविलास पासवान जी के द्वारा बनाई गई पार्टी को छोड़ रहा हूं एवं स्वर्गीय रामविलास पासवान के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान एवं स्वाभिमान को बचाने हेतु पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। क्योंकि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के विचारधारा उनके सिद्धांतों एवं उनके विचारों से पूरी तरह से भटक गई है।