Bihar Politics: बिहार के सियासी गलियारे में तेज प्रताप का ट्विटर बम, सरकार गिरने की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप, क्या नीतीश-सम्राट के बीच शुरू हुआ शीतयुद्? पढ़िए...
Bihar Politics: बिहार की सियासत में कब कौन सा मोहरा पलट जाए, इसका अंदाज़ा लगाना बड़े-बड़े सियासी सूरमाओं के बस की बात नहीं है....
Bihar Politics: बिहार की सियासत में कब कौन सा मोहरा पलट जाए, इसका अंदाज़ा लगाना बड़े-बड़े सियासी सूरमाओं के बस की बात नहीं है. इस बीच, जनशक्ति जनता दल (JJD) के मुखिया और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक नया सियासी शगूफ़ा छोड़कर राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है. वृंदावन की पावन भूमि से उन्होंने बिहार की मौजूदा एनडीए (NDA) सरकार के जनाज़े (पतन) की ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने पटना से लेकर दिल्ली तक के हुक्मरानों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
यह पूरा घमासान शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर हुई एनडीए के घटक दलों की एक आला दर्जे की बैठक के बाद शुरू हुआ. इस बैठक में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मौजूद थे.तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए दावा किया कि इस बंद कमरे की मुलाक़ात में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. उनके मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौजूदा सीएम सम्राट चौधरी को सरेआम 'सम्राट' कहकर कड़ी फटकार लगाई है.एनडीए के कुनबे में आपसी मनमुटाव और साज़िशों का दौर चरम पर है. उन्होंनें एक्स पर लिखा है कि बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है, और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है. ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था. और मैं वृंदावन में हूँ, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी.

तेज प्रताप यादव ने वृंदावन से साफ लफ़्ज़ों में कहा, "यह मैंने पहले ही कहा था और आज फिर भविष्यवाणी कर रहा हूँ—बिहार की यह बैसाखी वाली सरकार बहुत जल्द धराशायी होने वाली है और सूबे का सत्ता बदलने जा रहा है.
हालांकि, इस तीखे हमले और इल्ज़ामबाज़ी पर अभी तक एनडीए या जेडीयू के किसी भी बड़े नेता की तरफ़ से कोई अधिकारिक पलटवार या सफ़ाई सामने नहीं आई है. लेकिन विपक्षी खेमे के इस दाव-पेंच ने ज़मीन पर एक नई बहस को जरूर हवा दे दी है. अब देखना यह है कि तेज प्रताप का यह तीर निशाने पर लगता है या फिर यह महज महफ़िल बटोरने का एक और नाकाम सियासी स्टंट साबित होता है.