'जल्द ही कुछ रोमांचक आने वाला है'... मल्लिका शेरावत के साथ तेजप्रताप का वीडियो वायरल, नए प्रोजेक्ट को लेकर तेज हुई अटकलें

Tej Pratap Yadav Mallika Sherawat: लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं।

Tej Pratap Video With Mallika Sherawat Sparks Buzz
मल्लिका शेरावत के साथ तेजप्रताप- फोटो : social Media

Tej Pratap Yadav Mallika Sherawat: लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ उनका वायरल वीडियो है। तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो और तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "Something exciting coming soon" यानी "कुछ रोमांचक जल्द आने वाला है।" इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

वीडियो में तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर अभिनेत्री को कुछ दिखाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मल्लिका भी मुस्कुराते हुए स्क्रीन की ओर देख रही हैं और दोनों के बीच बातचीत होती नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'धुरंधर' का रोमांटिक गीत 'गहरा हुआ' सुनाई दे रहा है, जिसने इस क्लिप को और आकर्षक बना दिया है।

वीडियो में तेजप्रताप यादव नीले रंग की शर्ट और सफेद पैंट में दिखाई दे रहे हैं, जबकि मल्लिका शेरावत पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर मुस्कान और सहज बातचीत ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

हालांकि, तेजप्रताप यादव ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह मुलाकात कब हुई और किस उद्देश्य से हुई। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि यह किसी फिल्म, म्यूजिक वीडियो, वेब सीरीज, विज्ञापन या किसी अन्य प्रोजेक्ट से जुड़ा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कुछ यूजर्स इसे किसी नए फिल्मी या डिजिटल प्रोजेक्ट का संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रचार अभियान या सोशल मीडिया कंटेंट से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तेजप्रताप के कैप्शन "Something exciting coming soon" ने लोगों की जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी है, लेकिन यह "रोमांचक" प्रोजेक्ट क्या है, इसका खुलासा अभी होना बाकी है। तब तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है।