Bihar politics - जीतनराम मांझी की पार्टी के विधायक को पाला के लिए राजद ने दिया था 10 करोड़ का ऑफर, करना था बस यह काम

Bihar politics - जीतन राम मांझी की पार्टी हम के विधायक ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है पिछले साल राजद के उन्हें पाला बदलने के लिए 10 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था।

Bihar politics - जीतनराम मांझी की पार्टी के विधायक को पाला क

Patna - केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की  पार्टी हम के विधायक ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा  है पिछले साल राजद के उन्हें पाला बदलने के लिए 10 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। हालांकि उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था। 

सिकंदरा सुरक्षित सीट से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने बताया कि तकरीबन डेढ़ साल पहले 10 से 12 फरवरी 2024 के बीच पटना के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची थी और अभी भी आर्थिक अपराध इकाई की जांच चल रही है।

अवध बिहार चौधरी के पक्ष में वोट करने के लिए कहा

प्रफुल्ल मांझी ने बताया कि पिछले साल विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के पक्ष में मतदान के लिए दो, चार, आठ करोड़ नहीं, बल्कि इतनी राशि का प्रलोभन मिला था जिसकी वह कल्पना नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि इतना ही जान लीजिए कि करोड़ की संख्या दो अंको में थी। अर्थात मुख्य विपक्षी दल की ओर से पाला बदलने के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक का प्रलोभन मिला था। 

पहले धमकी और फिर सौदा करने पर उतरे

हालांकि, प्रलोभन से पहले उन्हें भय भी दिखाया गया। फिर प्यार और मनुहार की बातें हुई और आखिर में नेता विपक्ष के लोग सौदा पर उतर आए। इसे उन्होंने न सिर्फ ठुकराया, बल्कि अपने नेता जीतन राम मांझी को अवगत भी कराया। 

विधायक ने पाला बदलने का प्रस्ताव लेकर आने वाले का नाम तो उजागर नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह सभी नेता विपक्ष के लोग थे। यह रहस्योद्घाटन विधायक ने मंगलवार को मुखिया भावना सिंह के जमुई स्थित आवास पर किया है।

सिकंदरा सीट पर हम  का रहेगा कब्जा

विधायक ने लोजपा की ओर से सिकंदरा सीट पर दावेदारी को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए नेताओं की नजर में लोजपा नेता चिराग पासवान की तुलना में जीतन राम मांझी ज्यादा भरोसेमंद हैं। इसे उन्होंने कई बार साबित भी किया है। लिहाजा जीती हुई सीट पर किसी प्रकार की दावेदारी उनकी नजर में दावेदारी भर है।