Bihar Politics: संकल्प दिवस से RJD सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा, सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार, बिहार की सियासत में छिड़ेगा बड़ा संग्राम

1 जुलाई को पटना में होने वाले कार्यक्रम में तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक लड़ाई का रोडमैप देंगे और सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है, इसकी रणनीति साझा करेंगे।...

Tejashwi Targets NDA as RJD Marks Sankalp Diwas with Push
तेजस्वी का सत्ता पर सीधा वार- फोटो : social Media

Bihar Politics: बिहार की सियासत में राष्ट्रीय जनता दल अपने 29वें स्थापना दिवस को महज जश्न नहीं, बल्कि संकल्प दिवस के तौर पर मनाने जा रहा है। 5 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जनता के सरोकारों को लेकर संघर्ष का अहद दोहराएंगे। इससे पहले  आज यानी1 जुलाई को पटना में होने वाले कार्यक्रम में तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक लड़ाई का रोडमैप देंगे और सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है, इसकी रणनीति साझा करेंगे।

आरजेडी ने फैसला किया है कि कथित टेंडर घोटाला, भरत तिवारी एनकाउंटर, कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की जमीन, कॉरपोरेट को रियायत और प्रश्नपत्र लीक जैसे मुद्दों को जनता के बीच जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि राज्य में अपराध बेलगाम है, महंगाई से आम आदमी परेशान है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

पार्टी सांसद सुधाकर सिंह भ्रष्टाचार और प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा तेज करेंगे, जबकि तेजस्वी यादव रोजगार, वेतन संकट और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे। आरजेडी का मानना है कि विपक्ष की भूमिका को और मजबूत करते हुए जनता के बीच संघर्ष का नया पैगाम देना वक्त की जरूरत है।

हालांकि, पार्टी के सामने पारिवारिक विवाद, चुनावी झटकों और संगठनात्मक चुनौतियों जैसी मुश्किलें भी हैं। इसके बावजूद आरजेडी नेतृत्व का दावा है कि स्थापना दिवस से शुरू होने वाला यह सियासी अभियान आगामी चुनावों के लिए पार्टी को नई धार और नई रफ़्तार देगा।