पूर्व मुख्यमंत्री के ठिकानों पर ED की रेड पर भड़के तेजस्वी यादव, क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने की साजिश

तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी सरकार जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हित साधने और क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने के उद्देश्य से करती है।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav - फोटो : news4nation

Tejashwi Yadav:  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को केंद्र सरकर पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करने का आरोपों लगाया. उन्होंने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री  पिनयारी विजयन के आवास पर और अन्य ठिकानों पर प्रवर्त्तन निदेशालय की रेड को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. इसे एजेंसियों का दुरूपयोग करार देते हुए कहा कि  अंत में सच्चाई  और न्याय की ही जीत होगी। दरअसल, हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव में राजद ने वामदलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।


उन्होंने सोशल मिडिया पर किये पोस्ट में लिखा, 'केरल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री पिनयारी विजयन जी के आवास पर ED की रेड राजनीतिक दुर्भावना और प्रतिशोध से प्रेरित है। बीजेपी सरकार जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हित साधने और क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने के उद्देश्य से करती है। मोदी सरकार बताएं कि विगत 12 वर्षों में अब तक विभिन्न जाँच एजेंसियों द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं पर मनगढ़ंत फर्जी केस दर्ज कराने, रेड मारने और पूछताछ के लिए बुलाने के बाद कितने विपक्षी नेताओं को BJP में शामिल कराकर, उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र देकर अच्छे पदों से पुरस्कृत किया है? ये सरेआम वीडियो में नोट लेते भ्रष्टाचार के आरोपियों को तो मुख्यमंत्री बना रहे है। याद रखें, अंत में सच्चाई  और न्याय की ही जीत होगी।' 


दरअसल, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने बुधवार, 27 मई को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घरों पर रेड मारी। पता चला है कि ये रेड विजयन की बेटी वीना टी और ऊनकी बेंगलुरु की फर्म एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस की माइनिंग फर्म कोचीन मिनिस्टर्स एंड रूटाइल्स लिमिटेड (CMRL) के साथ कथित डील के सिलसिले में की गई हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह से विजयन के कन्नूर वाले घर, तिरुवनंतपुरम वाले उनके किराए के घर और बेंगलुरु वाली फर्म समेत करीब दस जगहों पर रेड मारी जा रही है। पता चला है कि ED वीना का बयान भी रिकॉर्ड कर रहा है। CPI(M) ने आरोप लगाया है कि यह सेंट्रल एजेंसियों की तरफ से पॉलिटिकल हिसाब बराबर करने के लिए बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। CPI(M) ने ED रेड के खिलाफ प्रदर्शन भी किए।


CPI(M) के जनरल सेक्रेटरी एम ए बेबी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि CPI(M) ED की रेड की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि यह BJP सरकार का एक टॉप अपोज़िशन लीडर पर टारगेटेड अटैक है। बेबी ने लिखा, "ऐसी कार्रवाइयों से पिनाराई विजयन या CPIM डरेंगे नहीं।  यह रेड केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूनियन फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण से मिलने के एक दिन बाद हुई।