तेजस्वी यादव की राजद का जलवा, केरल विधानसभा चुनाव में बड़ी बढ़त, इन सीटों पर मिल रही जीत
Tejashwi Yadav : केरलम विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की पार्टी राजद ने शानदार प्रदर्शन का संकेत दिया है. राजद के केरल में पी के प्रवीण कन्नूर के कूथुपरम्बा से, एम के भास्करन कोझीकोड के वडकारा से और पी के अनिलकुमार वायनाड के कलपेट्टा से चुनाव में उतारा था. सोमवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में राजद के लिए उत्साहित करने वाला प्रदर्शन दिखा है. पहले घंटे की गिनती में तीन में से दो सीटों पर राजद नम्बर 2 पर बनी है जबकि एक सीट कूथुपरम्बा से पी के प्रवीण आगे चल रहे हैं.
वाडकारा सीट पर 2 राउंड की गिनती के बाद राजद के एमके भास्करन 8722 वोट लाकर आरएमपीआई की केके रेमा के मुकाबले 1904 वोटों से पीछे हैं. वहीं कलपेटा में कांग्रेस के टी. सिद्दीकी ने पहले राउंड की गिनती के बाद 6212 वोट हासिल किये जबकि राजद के पीके अनिल कुमार 3491 वोट लाकर फ़िलहाल 2721 वोटों से पीछे हैं. हालांकि यह शुरूआती रुझान है. कलपेटा में कुल 17 राउंड की गिनती होनी है जबकि वाडकारा 14 राउंड की गिनती है. ऐसे में चुनाव परिणाम आने तक बड़ा उलटफेर हो सकता है.

कूथुपरम्बा में जलवा
कूथुपरम्बा में पहले राउंड की गिनती के बाद राजद के पीके प्रवीन ने 5268 वोट हासिल कर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के जयंती राजन 4200 से 1068 वोटों से आगे हैं.
वडकारामें राजद पीछे 