Tejashwi Yadav Son : तेजस्वी यादव के पिता बनते ही लालू परिवार में जश्न का माहौल, तस्वीरों में देखिए कैसे हुई नन्हें मेहमान की स्वागत
Tejashwi Yadav Son : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर नन्हें मेहमान का आगमान हुआ है। तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं।

Tejashwi Yadav Son : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। तेजस्वी यादव के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। तेजस्वी यादव के घर बेटे ने जन्म लिया है। वहीं नन्हें मेहमान के आते ही लालू परिवार में खुशियों का माहौल है। सभी ने मिलकर नन्हें मेहमान की स्वागत की है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं रोहिणी आचार्य, मीसा भारती ने भी तहे दिल से नन्हें मेहमान का स्वागत किया। वहीं इस दौरान राबड़ी देवी तेजस्वी यादव की बड़ी बेटी कात्यायनी को चूमती दिखीं। देखिए तस्वीरें...
तेजस्वी यादव ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की थी। तेजस्वी यादव और रेचेल 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं शादी के बाद रेचेल नए नाम से यानी अब राजश्री के नाम से जानी जाती हैं। लालू यादव ने शादी के बाद अपनी बहू का नाम राजश्री रखा।
बता दें कि तेजस्वी और रेचेल की शादी दिल्ली में धूमधाम से हुई थी। तेजस्वी की पत्नी ईसाई परिवार से आती हैं और शादी के कई साल पहले से तेजस्वी यादव से उनकी दोस्ती थी। बताया जाता है कि तेजस्वी की पत्नी पहले एयर होस्टेस थीं।
तेजस्वी और उनकी पत्नी की दोस्ती बचपन से थी। दोनों डीपीएस, आरके पुरम में साथ पढ़े थे। 2014 में दोनों करीब आए, और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। तेजस्वी लालू-राबड़ी के सबसे छोटे संतान हैं, और सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अपने माता-पिता को शादी के लिए मनाने में काफी समय लगा था।
कहा जा रहा था कि लालू यादव इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, और शायद इसीलिए उन्होंने अपनी शादी में कई करीबी रिश्तेदारों को आमंत्रित भी नहीं किया था। राजश्री, चंडीगढ़ के एक व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं।
तेजस्वी यादव की पहले से एक बेटी है। वहीं आज उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। पारिवारिक कलह के बीच नन्हें मेहमान की आगमन से लालू परिवार में जश्न का माहौल है। लालू परिवार में बधाइयों का तांता लगा है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट