पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, बिहार में बनेगा नया हवाई अड्डा, सम्राट चौधरी ने दी बड़ी खुशखबरी

 Samrat Chaudhary
Samrat Chaudhary- फोटो : news4nation

Bihar News:  सम्राट चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा की। उन्होंने बताया कि रक्सौल हवाई अड्डे के नवनिर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर उन्होंने नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। 


सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि रक्सौल हवाई अड्डा परियोजना के तहत रनवे, एप्रन, टैक्सीवे सहित एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी किया गया है। यह पहल राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से चंपारण क्षेत्र में हवाई यात्रा अधिक सुगम होगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि “डबल इंजन सरकार” के संकल्प के साथ बिहार अब विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

यह परियोजना खास तौर पर नेपाल सीमा से सटे रक्सौल क्षेत्र के लिए अहम मानी जा रही है, जहां बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।