बिहार की जनता भोली हो सकती है, बेवकूफ नहीं, महाठगबंधन के झूठे झांसे में नहीं आएंगी, पटना पहुंची दिल्ली की सीएम ने किया बड़ा हमला
Patna - बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज से सभी पार्टियों का प्रचार रफ्तार पकड़ चुका है। अमित शाह,राहुल गांधी, सीएम योगी, सीएम मोहन यादव ने बिहार में जनसभाएं की है। वहीं दिल्ली सीएम रेखा भी आज बिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं।
पटना में एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष के महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और उसे 'महाठगबंधन' कहकर संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गठबंधन के नेता केवल "चुनाव और वोटों के लिए कुछ भी कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि ये लोग केवल वोट बटोरने और जनता को बेवकूफ बनाने के लक्ष्य से काम करते हैं, और इसके लिए वे देश को बेइज्जत करने से भी नहीं चूकते।
बिहारी भोला है, पर बेवकूफ नहीं' - विकास पर जोर
बीजेपी नेता ने विपक्ष के नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियाँ करने और राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा: "बिहारी भोला हो सकता है पर बेवकूफ नहीं है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता अब विपक्ष की बातों में आने वाली नहीं है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है और उन्होंने एनडीए के राज में जो विकास की रफ्तार देखी है, वह उसी रफ्तार को आगे बढ़ाना चाहती है। उनके इस बयान का उद्देश्य बिहार में एनडीए के विकास कार्यों पर मुहर लगाना और जनता को पार्टी के पक्ष में एकजुट करना था।
Report - ranjit kumar