Entertainment News : बिहार के सोमेश की फिल्म ‘अवरुधम’ का गाना 'कितना तुझे महसूस करूँ' ट्रेंडिंग में, जल्द आएगा टीजर और ट्रेलर
Entertainment News : बिहार के मुंगेर जिले के रहनेवाले सोमेश अपनी नई फैंटेसी साइकोलॉजिकल डार्क ड्रामा फिल्म ‘अवरुधम’ लेकर आ रहे हैं। जिसका सांग रिलीज हो चुका है......पढ़िए आगे
PATNA : भारतीय सिनेमा में जहां आजकल कंटेंट की मौलिकता को लेकर लगातार बहस चल रही है, वहीं प्रोड्यूसर सोमेश अपनी अलग सोच और स्पष्ट विज़न के साथ फिल्म ‘अवरुधम’ लेकर आ रहे हैं। YKLA Pictures के पार्टनर सोमेश इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म एक फैंटेसी साइकोलॉजिकल डार्क ड्रामा है, जिसमें Akshay Sharma, Damini Bharadwaj और Vikram Joshi मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर आर्यन हैं, जो अपनी यूनिक स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘अवरुधम’ की शूटिंग खूबसूरत पहाड़ी इलाकों में की गई है। फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से Himachal Pradesh के पहाड़ों में हुई, जहां कलाकारों और पूरी टीम ने -10 से -15 डिग्री तापमान में कठिन परिस्थितियों के बीच काम किया। इसके अलावा फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग Mumbai में भी की गई है। टीम का यह समर्पण और मेहनत फिल्म की भव्यता और कहानी की वास्तविकता को पर्दे पर और मजबूत बनाती है।
सोमेश बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने Whistling Woods International से प्रोड्यूसिंग में स्पेशलाइजेशन किया है। इससे पहले वे एक वेब शो और ‘Vilina’ नाम की फिल्म प्रोड्यूस कर चुके हैं। ‘अवरुधम’ उनके प्रोडक्शन सफर का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके अलावा उन्होंने विज्ञापन और मीडिया क्षेत्र में भी काम किया है, जिससे उन्हें इंडस्ट्री और कंटेंट की बारीकियों की गहरी समझ मिली है।
सोमेश कुमार का मानना है कि आज के दौर में सिनेमा को सबसे ज्यादा जरूरत ओरिजिनल और ईमानदार कंटेंट की है। उनका स्पष्ट उद्देश्य है कि फिल्म का कोई भी सीन किसी अन्य फिल्म से प्रेरित या कॉपी न हो और दर्शकों को एक बिल्कुल नया अनुभव मिले। इसी सोच के तहत उन्होंने इस प्रोजेक्ट में नए और आउटसाइडर टैलेंट को भी मौका दिया है। ओरिजिनल सिनेमा के इसी विज़न के साथ ‘अवरुधम’ की प्रमोशनल जर्नी भी शुरू हो चुकी है। फिल्म का पहला गाना ‘कितना तुझे महसूस करूँ’ रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है। गाने को सोशल मीडिया, खासकर Instagram पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह ट्रेंडिंग में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा।
फिल्म की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। ‘कितना तुझे महसूस करूँ’ के बाद टीम जल्द ही फिल्म के दूसरे, तीसरे और चौथे गाने को दर्शकों के सामने लाने की तैयारी में है। इसके बाद फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को ‘अवरुधम’ की दुनिया, कहानी और किरदारों की एक झलक देखने को मिलेगी। ‘अवरुधम’ के जरिए सोमेश का लक्ष्य सिर्फ एक फिल्म बनाना नहीं, बल्कि ओरिजिनल सिनेमा के लिए अपनी एक अलग पहचान बनाना है। एक ऐसी फिल्म, जो अपनी कहानी, विज़न और ट्रीटमेंट के दम पर दर्शकों को कुछ नया महसूस कराए और हिंदी सिनेमा में एक अलग तरह की कहानी कहने की कोशिश करे।