BAS के इन तीन अधिकारियों की BSSC में प्रतिनियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश जारी

बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को बिहार कर्मचारी चयन आयोग में प्रतिनियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है।

BAS के इन तीन अधिकारियों की BSSC में प्रतिनियुक्ति, सामान्य

Patna : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत 'कार्यालय परिचारी' के पदों पर नियुक्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। विज्ञापन संख्या-02/22 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों (Documents Verification) की संवीक्षा (स्क्रूटनी) कार्य के संचालन के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के तीन पदाधिकारियों को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), पटना में प्रतिनियुक्त किया गया है।


30 जुलाई को BSSC में कार्य संपादित करेंगे अधिकारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 30 जुलाई 2026 के लिए की गई है। प्रतिनियुक्त किए गए अधिकारियों की सूची निम्नलिखित है:

  • अजीमुल्लाह अंसारी (कोटि क्रमांक: 357/26, गृह जिला: गोपालगंज) – विशेष कार्य पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना।
  • ऐश्वर्य कश्यप (कोटि क्रमांक: 638/26, गृह जिला: समस्तीपुर) – विशेष कार्य पदाधिकारी, खान एवं भू-तत्व विभाग, बिहार, पटना।
  • ललित राही (कोटि क्रमांक: 701/26, गृह जिला: मधेपुरा) – विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना।


29 जुलाई की अपराह्न में आयोग में देंगे योगदान

आदेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी 29 जुलाई 2026 की अपराह्न (दोपहर बाद) में बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना में अपना योगदान (Joining) सुनिश्चित करेंगे। वे सचिव, बिहार कर्मचारी चयन आयोग के निर्देशानुसार प्रमाण-पत्रों की संवीक्षा का कार्य पूरा करेंगे। कार्य समाप्त होने के उपरांत सभी अधिकारी स्वतः अपने मूल पदस्थापन वाले विभाग एवं पद पर वापस योगदान कर लेंगे।


सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने जारी किया पत्र

यह आदेश सरकार के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी के हस्ताक्षर से 27 जुलाई 2026 को जारी (ज्ञापांक-12/प्रतिनियुक्ति-2401/2026–सा०प्र०–13616) किया गया है। इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव तथा BSSC सचिव को आवश्यक कार्रवाई और विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने हेतु प्रेषित कर दी गई है।