Bihar News : उलार सोरंगपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान का हुआ सफल आयोजन, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
Bihar News : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से उलार सोरंगपुर पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
PATNA : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उलार सोरंगपुर पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पैक्स अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने पैक्स अध्यक्ष एवं पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। आयोजन के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।