Bihar TRE 4: लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार होगा खत्म, TRE-4 पर सदन में शिक्षा मंत्री बड़ा ऐलान, जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी होगा नोटिफिकेशन
Bihar TRE 4: बिहार में शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
Bihar TRE 4: बिहार में शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा के मानसून सत्र में शिक्षक नियुक्ति कैलेंडर और TRE-4 की अधिसूचना में हो रही देरी को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सरकार का रुख साफ कर दिया है।शिक्षा मंत्री ने सदन में ऐलान किया कि TRE-4 की अधिसूचना जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षक अभ्यर्थियों के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
दरअसल, राजद विधायकों ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए कहा था कि वर्ष 2025 में शिक्षक बहाली कैलेंडर के अनुसार प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और वर्ष 2026 में भी अब तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। विपक्ष ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में देरी का कारण पूछा था।जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि TRE-4 की अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि इसी महीने नोटिफिकेशन जारी करने के लिए संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य तय किया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ा रहा है।उन्होंने सदन में यह भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों को दूर किया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थियों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सरकार का दावा है कि नई बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि TRE-4 के शुरू होने के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की लंबित मांगों और शिकायतों का समाधान किया जाएगा।TRE-4 को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह घोषणा राहत भरी मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी हैं।