Bihar Crime : ट्यूशन टीचर ने शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime : ट्यूशन टीचर ने शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्

PATNA : जिले के एक गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ट्यूशन टीचर पर अपनी ही नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

ट्यूशन के बहाने विश्वासघात

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक पुनेश कुमार छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। आरोप है कि शिक्षक ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन दिया और लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। जब यह पूरी सच्चाई परिजनों के सामने आई, तो उन्होंने कानून का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

FSL टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ गांव पहुंची। मामले की गंभीरता और साक्ष्यों की मजबूती के लिए पुलिस ने तत्काल FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-2) अमरेंद्र कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर संबंधित थाने में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पुनेश कुमार के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पुलिस अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद से गांव में काफी रोष देखा जा रहा है और लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

अनिल की रिपोर्ट