राजद और कांग्रेस की सरकार में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं हुआ, पैसे बांटने के आरोपों पर उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन और प्रियंका गांधी की रैली पर साधा निशाना

राजद और कांग्रेस की  सरकार में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं ह
उपेेंद्र कुशवाहा ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना- फोटो : अभिजित सिंह

Patna - राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में महिला कल्याण और चुनावी मुद्दों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब राजद और कांग्रेस की सरकार थी, उन्होंने महिलाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। 

इसके विपरीत, नीतीश कुमार ने 2005 में सत्ता संभालने के एक साल बाद ही महिलाओं के लिए योजनाएं शुरू की। कुशवाहा ने कहा कि अतिपिछड़ा, पिछड़ा और दलित समाज की महिलाओं के लिए केवल एनडीए सरकार ने काम किया है।

महागठबंधन के हालिया घोषणापत्र पर उन्होंने कहा कि इससे कोई लाभ नहीं होने वाला, क्योंकि एनडीए न सिर्फ घोषणा करता है, बल्कि काम करता है। सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि जब प्रक्रिया पूरी होगी, तब ही साफ हो जाएगा, हालांकि उनकी उम्मीद है।

अशोक चौधरी पर उठाए आरोपों पर उन्होंने इंतजार करने की बात कही और जेडीयू के बयान का समर्थन किया। तेजप्रताप यादव के पोस्टर को परिवार का मामला बताते हुए टिप्पणी से दूरी बनाई।

प्रियंका गांधी की रैली पर उन्होंने कहा कि इसका जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा और कांग्रेस को थोड़े लाभ की उम्मीद हो सकती है, लेकिन बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उपेन्द्र कुशवाहा ने यह भी स्पष्ट किया कि बड़े नेताओं का व्यक्तित्व और काम एक दिन में नहीं बनता।

रिपोर्ट - अभिजित  सिंह