SC-ST और OBC से भी खराब हालत में बिहार का सवर्ण समुदाय, जदयू MLC नीरज कुमार का सदन में खुलासा, लालू परिवार पर बरसे

जदयू एमएलसी नीरज कुमार जाति सर्वे रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आवासहीन लोगों के मामले में बिहार के सवर्ण समुदाय की स्थिति राज्य के SC-ST और OBC से भी खराब है.

MLC Neeraj Kumar
MLC Neeraj Kumar- फोटो : news4nation

Bihar Vidhan Parishad : बिहार में जातीय तौर पर सर्वाधिक आवासहीन सामान्य श्रेणी यानी सवर्ण वर्ग के लोग हैं. बिहार विधान परिषद में सोमवार को जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने सदन में इसका विवरण दिया. बजट पर बोलते हुए उन्होंने बिहार में हुए जाति सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी उपलब्धि करार दी. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा कि आप  लोग बिहार के जाति सर्वे रिपोर्ट पर सवाल उठाते थे जबकि इससे बिहार में बड़े बदलाव हो रहे हैं. 


उन्होंने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत अब तक 1 करोड़ 81 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 18 हजार 100 करोड़ रुपये की राशि के अंतरण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सर्वाधिक लाभ पिछड़ा वर्ग को मिल रहा है. विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सीएम नीतीश द्वारा समाज सशक्तिकरण की बड़ी मिसाल है. इसी दौरान नीरज ने जाति सर्वे रिपोर्ट में आवासहीन वर्गों का विवरण पेश किया जिसके अनुसार सर्वाधिक आवासहीन सामान्य श्रेणी यानी सवर्ण वर्ग के लोग हैं.


जाति सर्वे रिपोर्ट ने 

नीरज ने बताया कि जाति सर्वे रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सामान्य वर्ग के 0.31 फीसदी लोग आवासहीन हैं. इसके मुकाबले अनुसूचित जाति के 0.26 फीसदी, अनुसूचित जनजाति के 0.28 फीसदी, ओबीसी के 0.33 फीसदी और पिछड़ा वर्ग के 0.16 फीसदी लोग आवासहीन हैं. यानी सर्वाधिक आवासहीन सामान्य वर्ग के लोग हैं. 


लालू परिवार पर बरसे 

सदन में चर्चा के दौरान नीरज कुमार ने राजद प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार को निशाने पर लिया. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री को इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अब कुछ लोग दान में मिली जमीन को अपने नाम पर ट्रांसफर करा रहे हैं. उन्होंने इस दौरान लालू यादव परिवार से जमीन विवाद के कुछ मामलों का जिक्र भी सदन में किया. विपक्ष को चुनौती दी की वे पहले भी कह चुके हैं कि अगर ये बातें गलत हों तो वे इस्तीफा दे देंगे. 

वंदना की रिपोर्ट