Bihar News: सीएम नीतीश की गृह जिले में रिश्वतखोर महिला अधिकारी गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथों दबोचा
Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिला मे निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी ने रिश्वतखोर महिला अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी 12 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार हुई।
महिला अधिकारी गिरफ्तार - फोटो : social media
Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महिला अधिकारी को निगरानी ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पूरा मामला जिले के नगरनौसा प्रखंड का है। जहां निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायती राज पदाधिकारी अनुष्का कुमारी को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
रिश्वत लेते महिला अधिकारी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम को रिश्वतखोरी की शिकायत मिली थी। सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए अनुष्का कुमारी को घूस लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आगे की पूछताछ में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
नालंदा से राज की रिपोर्ट