Bihar Budget Session: पगड़ी की लाज रखेंगे विजय सिन्हा! बिहार विधानसभा में खुली पगड़ी पर बड़ा ऐलान

Bihar Budget Session:

Bihar Budget Session: पगड़ी की लाज रखेंगे विजय सिन्हा! बिहार

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में आज आईपी गुप्ता की पगड़ी को लेकर हल्की नोकझोक हुई। आईपी गुप्ता ने सदन में कहा है कि वो आज अपनी पगड़ी खोल के आएं हैं जिसपर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि हम आपकी पगड़ी की लाज रखेंगे। दरअसल, सहरसा नगर निगम द्वारा वर्ष 2017 में लगभग 213 करोड़ रुपये की वाटर ड्रेनेज योजना प्रस्तावित की गई थी। लेकिन बाद में इस योजना के तहत 137 करोड़ रुपये की ही स्वीकृति मिलने का मामला चर्चा में है। उस समय नगर विकास विभाग में प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत लगभग 27 प्रतिशत राशि की कटौती के बाद स्वीकृति प्रदान की गई थी।

आईपी गुप्ता ने क्यों खोली पगड़ी 

इस विषय को लेकर विधायक आईपी गुप्ता ने सदन में मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस मामले में समीक्षा की जाए। उन्होंने सवाल किया कि जब योजना 213 करोड़ रुपए का था तो 137 करोड़ रुपए की ही स्वीकृति क्यों हुई। इस दौरान एक अनोखा वाक्या भी हुआ। दरअसल, आईपी गुप्ता के एक पूरक पूछने के बाद विधानसभा अध्यक्ष जवाब के लिए मंत्री का नाम लिया तभी आईपी गुप्ता ने कहा कि सर...सर मेरा एक और पूरक है देखिए आज हम अपनी पगड़ी भी खोल के आए हैं। तो इसका समाधान भी ठोस रूप में होना चाहिए। जिसपर सदन के सभी सदस्य हंसने लगे। 

विजय सिन्हा का जवाब 

वहीं आईपी गुप्ता के सवालों पर जवाब देने के लिए विजय सिन्हा खड़े हुए उन्होंने कहा कि, योजना के फेस-टू (Phase-II) निर्माण कार्य को लेकर जो प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। कार्य प्रगति पर है। उन्होंने मजाकिय लहजे में कहा कि आज सदस्य पगड़ी खोलकर आएं हैं...तो पगड़ी तो नहीं खोलना चाहिए पगड़ी सम्मान का प्रतीक है लेकिन अब खोल दिए हैं तो जो इनकी समस्या है उसको निश्चित तौर पर देख लेंगे उसका समाधान कर देंगे। इस दौरान सदन के सदस्यों ने जमकर ठहाके लगाए।