LATEST NEWS

Bihar Weather: बिहार में इस दिन फिर बढ़ेगी ठंड, 12 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Bihar Weather: बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना है। एक बाऱ फिर ठंड लोगों को परेशान कर सकता है। हालांकि प्रदेश में कोल्ड डे जैसी स्थिति नहीं बन रही है।

ठंड
Cold will increase again- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather:  बिहार में ठंड से फिलहाल लोगों को राहत महसूस हो रही है। पटना में दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बिहार में 6 फरवरी से मौसम में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 1 और 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इनमें से 1 फरवरी का विक्षोभ अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा, जबकि 3 फरवरी का विक्षोभ अधिक शक्तिशाली हो सकता है, जिससे राज्य के मौसम पर असर पड़ सकता है।

ठंड के लौटने की संभावना कितनी?

IMD के मुताबिक, 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। इसके बाद, 6 फरवरी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे हल्की ठंड में इजाफा हो सकता है। हालांकि, पटना स्थित मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि तापमान में थोड़ी गिरावट के बावजूद कड़ाके की ठंड लौटने की संभावना बेहद कम है।

कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

राज्य में शीतलहर या शीत दिवस जैसी स्थिति बनने के आसार नहीं हैं। हालांकि, 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। बाकी जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा जा सकता है। शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बांका और पूसा में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

12 जिलों में यलो अलर्ट

आज बिहार के 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 26 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

औरंगाबाद रहा सबसे ठंडा जिला

पिछले 24 घंटों के दौरान औरंगाबाद सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, जमुई में 6.9 डिग्री और बांका में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के आसार

3 फरवरी से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अपेक्षाकृत शक्तिशाली रहेगा, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इस बदलाव का असर बिहार में भी दिख सकता है। 6 फरवरी के बाद उत्तरी बिहार में ठंडी हवाओं के प्रवेश से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, कोल्ड डे जैसी स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन हल्की ठंड में वृद्धि हो सकती है।

Editor's Picks