LATEST NEWS

Bihar Weather: पटना में सुबह सुबह बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ शुरु हुई झमाझम बारिश, छाया अंधेरा

Bihar Weather: राजधानी पटना में सुबह सुबह गरज के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई है। चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ है।

बारिश
heavy rain started- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather: पटना में सुबह सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है।गरज के साथ झमाझम बारिश हो रही है। पटना में सुबह सुबह की बारिश शुरु हो गई। इसके साथ ही चारों तरफ अंधेरा छा गया। गरज के साथ बाहर झमाझम बारिश हो रही है। पटना में मौसम सुहाना हो गया है। लोग अपने अपने कामों पर निकल ही रहे थे कि झमाझम बारिश शुरु हो गई।  

बारिश और हवा की स्थिति

IMD पटना के अनुसार, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और नवादा में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है।

तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में रहा। खगड़िया, बांका, मुंगेर, गया, शेखपुरा, जमुई और बक्सर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

अगले 24 घंटे की संभावना

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज वाले बादल बन सकते हैं और अधिकांश स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम बिहार में वर्षा की संभावना अधिक बताई जा रही है।

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 5 मार्च तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान औसतन 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Editor's Picks