Bihar Politics: सम्राट मंत्रिमंडल का कब होगा विस्तार, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कर दिया साफ

Bihar Politics: सम्राट मंत्रिमंडल का कब होगा विस्तार, डिप्टी

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, अगर तमिलनाडु जाते तो डोसा भी खा लेते, इसमें क्या दिक्कत है। दरअसल, तेजस्वी यादव पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय खान-पान को लेकर बयान दे रहे थे। पूरा माजरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल में झालमुरी खाने से जुड़ा है। 

तेजस्वी पर विजय चौधरी का हमला 

तेजस्वी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि बिहार में चुनाव होता है तो सत्तू खाते थे और बंगाल में चुनाव हो रहा है तो झालमुरी खा रहे हैं। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय चौधरी ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में वहां के खान-पान का जिक्र करना सामान्य बात है। विजय चौधरी ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तेजस्वी यादव अपने रुख में बदलाव लाएंगे।

विजय चौधरी का बयान 

उन्होंने कहा कि बिहार को लेकर जिस तरह की बातें बंगाल में कही गईं, उस पर लोगों को खुद विचार करना चाहिए। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि बहुत जल्द इसका विस्तार किया जाएगा। सरकार इस पर काम कर रही है और जल्द ही फैसला सामने आएगा।

मंत्रिमंडल का विस्तार 

गौरतलब हो कि, बिहार की नई सम्राट सरकार में फिलहाल 2 मंत्री हैं। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने सीएम के रुप में शपथ लिया था। उनके साथ डिप्टी सीएम के रुप में विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने शपथ लिया था। सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग, विजय चौधरी के पास 10 विभाग और बिजेंद्र यादव के पास 8 विभाग है। सूत्रों की मानें तो 4 मई के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। वहीं डिप्टी सीएम ने भी साफ किया है कि जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट