बिहार में कैबिनेट विस्तार कब? दिल्ली से लौटे सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा संकेत..गठबंधन में गांठ न पड़े इसका भी ख्याल...
Bihar News : बिहार के नये सीएम को शपथ ग्रहण किए हुए सप्ताह भर बीते चुके है, लेकिन उनके मंत्रिमंडल में महज तीन मंत्री है। ऐसे में कैबिनेट का विस्तार कब होगा इसपर चर्चा जारी है। लेकिन अब जल्द ही कैबिनेट विस्तार के संकेत मिल रहे है...
Desk : बिहार की कमान अब बीजेपी कोटे से मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी के हाथ है। बीते 15 अप्रैल को बिहार के नये मुख्यमंत्री के रुप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली। हालांकि इस दौरान उनके साथ जदयू कोटे से बनाए गए दो डिप्टी सीएम के रुप में विजेन्द्र यादव और विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली। अब बिहार की सत्ता में अगला बड़ा कदम मंत्रिमंडल के विस्तार का है। जिसपर सभी की नजर बनी हुई है।
बीते मंगलवार को अपने दिल्ली दौरे पर गए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। वहीं उन्होंने इस दौरान दिल्ली में मौजूद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिले। जिसके बाद यह संकेत साफ है कि बिहार कैबिनेट की पूरी रुपरेखा तैयार कर ली गई है और जल्द ही इसका विस्तार हो सकता है। यह बात को इससे भी बल मिलता है कि दिल्ली से वापस लौटने के बाद सीएम सम्राट चौधरी सुबह-सुबह ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात किये।
पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सीएम
दिल्ली में पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात के दौरान क्या बातें हुई इसका पता तो नही चल पाया है, लेकिन यह कयास लगाया जा रहा है कि बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पूरी रुपरेखा तैयार हो चुकी है और बंगाल चुनाव के बाद कभी भी बिहार कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। जिसकी बात बीजेपी के कई बड़े नेताओं द्वारा भी की जा रही है। नई सरकार के कैबिनेट विस्तार की बात करने पर बीजेपी के नेताओं का यह बयान होता है कि अभी पार्टी के कई बड़े नेता बंगाल चुनाव में व्यस्त है। उनके आते ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।
नई सरकार के कैबिनेट में गंठबंधन से तालमेल बनाए रखने पर होगा जोर
बिहार की नई सरकार कैबिनेट के विस्तार में एनडीए के घटक दलों के साथ पूरा तालमेल बनाए रखने पर जोर देगी। इस बात संकेत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सीएम पद का शपथ लेने के बाद राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए मिलता है। सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की थी। जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि गठबंधन के अंदर पूरा तालमेल बनाए रखने पर पूरा जोर होगा।
दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात बेहद आत्मीय रही। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद थे। मतलब साफ है कि बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार और किसे मंत्रिमंडल में शामिल करना है इसकी पूरी रुप-रेखा बन चुकी है।