who is sanjay saraogi?जिन्हें बीजेपी ने बनाया बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष

बिहार में संगठन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने विधायक संजय सरावगी को बिहार बीजेपी की कमान सौंपते हुए उन्हें नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आइये जानते है कौन है संजय सरावगी?

who is sanjay saraogi?जिन्हें बीजेपी ने बनाया बिहार का नया प
who is sanjay saraogi?जिन्हें बीजेपी ने बनाया बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी ने अपने बिहार संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह खबर राज्य की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब एनडीए को हाल ही में 2025 के विधानसभा चुनावों में जबरदस्त सफलता मिली है। संजय सरावगी की नियुक्ति को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।


कौन हैं संजय सरावगी? मिथिलांचल में मजबूत पैठ

संजय सरावगी बिहार के दरभंगा जिले से भाजपा के एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। 28 अगस्त 1969 को जन्म लेने वाले सरावगी छात्र जीवन से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे।संजय सरावगी दरभंगा शहर के गांधी चौक, बड़ा बाजार निवासी है। वे मारवाड़ी वर्ग से आते हैं, जो वैश्य में शामिल है। उन्होंने एमकाम और एमबीए की डिग्री हासिल की है। भाजपा की सदस्यता उन्होंने 1995 में ली। इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा में जवाबदेही मिली। फिर दरभंगा नगर मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश गोवंश प्रकोष्ठ के संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कई जिलों में संगठन प्रभारी और सदस्यता प्रभारी रहने का मौका मिला।वह दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार कई बार विधायक रहे हैं, जिससे मिथिलांचल क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता साबित होती है। उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था, जो पार्टी के प्रति उनकी लंबी और समर्पित सेवा को दर्शाता है। एक अनुभवी नेता के रूप में, उन्हें संगठन की गहरी समझ और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव का लाभ मिलेगा।


2025 विधानसभा चुनाव में सफलता के बाद नई जिम्मेदारी

संजय सरावगी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है जब बिहार में एनडीए गठबंधन ने हाल ही में 2025 के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सफलता के बावजूद, पार्टी ने संगठनात्मक नेतृत्व में बदलाव का फैसला किया है। सरावगी की नियुक्ति को प्रदेश इकाई में एक नई ऊर्जा और गतिशीलता लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। उनका मुख्य कार्य पार्टी को आगामी चुनावों और राजनीतिक घटनाक्रमों के लिए तैयार करना और बिहार में बीजेपी के जनाधार को और विस्तारित करना होगा।


2005 में भाजपा से मिला था टिकट

पहली दरभंगा नगर निगम के वार्ड छह से चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्हें 2005 के मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में दरभंगा नगर से भाजपा का टिकट मिला। इसमें उन्हें जीत मिली।इसके बाद फिर नवंबर 2005 में उन्हें सफलता मिली। तब से लेकर अब तक दरभंगा नगर के वे भाजपा से विधायक हैं। नवंबर 2010, 2015 और 2020 में उन्हें लगातार सफलता मिली।लगातार पांच बार से विधायक रहे संजय सरावगी वर्तमान में प्राक्कलन समिति के सभापति हैं। इसके साथ ही दो-दो कॉलेज में शासी निकाय अध्यक्ष और दो-दो विश्वविद्यालय में अभिषद सदस्य हैं।