Bihar News : जदयू विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

wife of MLA Bhagwan Singh Kushwaha
wife of MLA Bhagwan Singh Kushwaha - फोटो : SOCIAL MEDIA

Bhagwan Singh Kushwaha : जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी का शनिवार की सुबह निधन हो गया. भोजपुर के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से भगवान सिंह कुशवाहा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर जीत हासिल की थी. उनकी पत्नी का शनिवार सुबह करीब 4 बजे पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हुआ. 

अपने सोशल मीडिया पर  भगवान सिंह कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी कि उनकी पत्नी उषा सिंह का निधन हो गया. है. उषा सिंह की तबीयत चार दिन पहले अचानक बिगड़ गई थी. उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर थीं. हालांकि उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और उनका निधन हो गया. उषा सिंह का दाह संस्कार शनिवार दोपहर पटना के दीघा घाट पर किया.

जदयू विधायक की पत्नी के निधन के बाद शोक प्रकट करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'सुबह मैं औरंगाबाद में था, विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा जी की पत्नी के निधन की दुखद खबर मिली। मन अत्यंत ही मर्माहत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें।' 

उषा सिंह बिहार विधानसभा में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उषा सिंह के निधन के बाद भगवान सिंह कुशवाहा के पैतृक गांव दुल्हिनगंज, जगदीशपुर प्रखंड, भोजपुर जिले में एक शोक सभा आयोजित की जाएगी.