Bihar News: पटना के बाढ़ में युवक की संदिग्ध मौत, लाश के पास से मिली शराब की बोतलें, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के बाढ़ में संदिग्ध लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के आस-पास से पुलिस ने शराब की बोलतें बरामद की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

संदिग्ध मौत
युवक की संदिग्ध मौत - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में पटना से सटे बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक का संदिग्ध शव बरामद हुआ है। वहीं शव के आस-पास से पुलिस ने शराब की बोतलें भी बरामद की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

युवक की संदिग्ध मौत  

दरअसल, पूरा मामला बाढ़ थाना क्षेत्र के पोथमापर गांव का है। जहां खेत के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास शराब की बोतलें पड़ी मिलीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।

कारण स्पष्ट नहीं 

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक संभवतः किसी बारात में शामिल होने आया होगा और साथियों के साथ बैठकर शराब का सेवन किया होगा। हालांकि, उसकी मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक तौर पर युवक के चेहरे से उसके नशे का आदी होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट